Posts

Showing posts with the label smart work

स्मार्ट वर्क क्या होता है ?

 स्मार्ट वर्क क्या होता है ? असल में स्मार्ट वर्क के बारे में हमारी धारणाए बहुत गलत है। इसी वजह से हम अपने कामो को स्मार्ट वर्क मान कर चल रहे होते है पर वास्तव में वो स्मार्ट वर्क नहीं होता।  स्मार्ट वर्क किसी भी कार्य को करने का सबसे आसान और सरल रास्ते ढूंढ़ने को कहते है जिससे किसी कार्य को करने के समय और संशाधनो को बचाया जा सके। (शुरुआत में कभी कभी हो सकता है यह कठिन रास्ता लगे ) उदाहरण के तोर पर अगर हम लेते है तो पहले स्टॉक का काम मैन्युअल करते थे। स्टॉक रजिस्टर को व्यक्ति मेन्टेन करता था। क्या आ रहा है , क्या जा रहा है वो सब लिखता था। उसको हर बार नाम लिखना पड़ता था और अगर उसको स्टॉक की पिछली डिटेल निकलवानी थी तो उसको सभी पेजो को पलट कर एक लम्बा काम करना पड़ता था। फिर किसी ने दिमाग लगाया और कंप्यूटर का उपयोग करना शुरू कर दिया। दिनों का काम घंटो में होने लगा और घंटो का काम मिनटों में।  तो इसको हम स्मार्ट वर्क कहेंगे। क्यूंकि यहाँ काम की सरलता बड़ी है और वो आसान हुआ है।  फिर क्या हुआ - देखते देखते सभी कंप्यूटर ले आये। और सबका काम आसानी और सरलता से होने लगा।  तो अब ...

क्या स्मार्ट वर्क करके जल्दी ग्रो कर सकते है ?

 स्मार्ट वर्क का कांसेप्ट का प्रसिद्ध हुआ पिछले कुछ समय में।  लोग कहते है कि आप स्मार्ट वर्क करते हो इसीलिए अपने काफी जल्दी ग्रो किया है और अपने बिज़नेस को स्थापित करने कामयाब रहे हो।  आप लैपटॉप पर बैठे बैठे ही पार्टियां ढूंढ लेते हो और आपको कहीं पर ट्रेवल करने की जरूरत नहीं पड़ती।  उनको लगता है कि यह स्मार्ट वर्क करने की वजह से हुआ है।  नहीं !  यह हुआ है यह जानने के बाद कि मै कैसे काम कर सकता हूँ ? हो सकता है कि सबको लगता है कि यह स्मार्ट वर्क है पर असल में यह स्मार्ट वर्क नहीं है।  यह मार्किट को समझ कर उसके लिए किये गए हार्ड वर्क की वजह से है। यह संशाधनो के न होने के कारण केवल बचे हुए विकल्प पर मेहनत करने के कारण है।  यह अपने समय का सही जगह इन्वेस्ट करने के कारण है।  अगर मेरे पास संशाधन होते तो मै भी शायद वही विकल्प अपनाता जो ज्यादातर बिज़नेस अपनाते है। किसी मार्केटिंग एजेंसी को हायर करता , सेल्स टीम को रखता , मार्केटिंग पर एक बहुत बड़ा बजट खर्च करता इत्यादि।  पर मेरे पास इतने संशाधन नहीं थे।  तो मैंने एक फैसला क्या अनजाने सफर पर अपना...