खुद के बिज़नेस में आना चाहते है तो ये पांच चीज़े होना जरूरी है ?
हाय गाइस मै हूँ अजय कंबोज और आज मैं बात करूंगा पांच ऐसी चीजों के बारे में जो बहुत जरूरी है अगर आप फुल टाइम बिज़नेस में आना चाहते हो। मैं उन चीजों की बात नहीं करूंगा कि आपमे मोटिवेशन होना चाहिए, आप में आग होनी चाहिए, आप में डेडिकेशन होनी चाहिए। उन चीजों की बात नहीं करूंगा। पांच ऐसी प्रैक्टिकल चीजों के बारे में बात करूंगा जो बड़ी essential होती है अगर आप फुल टाइम इंटरप्रेन्योर शिप में आना चाहते हो। अगर आपके पास बहुत सारा पैसा है, आप को पैसे की प्रॉब्लम नहीं है तो फिर ये चीजें एप्लीकेबल नहीं होती। लेकिन अगर आप वो पर्सन हो जो अभी जॉब कर रहे हो। जिनको अभी बिजनेस स्टार्ट करना है या जो इतनी अच्छी financial बैकग्राउंड से नहीं आते और अपना बिजनेस शुरू करना चाहते है। तो पांच उन पॉइंट के बारे में बात करूंगा। कम से कम में गुजारा जो पहला पॉइंट है वह है मिनिमम लिविंग एक्सपेंस (कम से कम में गुजारा)। यहां पर मेरा मिनिमम लिविंग एक्सपेंस से मतलब है कि जो डेली लाइफ में जो आपके खर्चे होते हैं जो आपके मासिक खर्चे होते हैं जो आपके सालाना खर्चे होते हैं वह बिल्कुल ...