Posts

Showing posts with the label Hack

कैसे जॉब छोड़ने में सफल हो सकते है?

 जब भी कोई मुझसे पूछता है कि वो कैसे जॉब छोड़ने में सफल हो सकता है मेरी तरह और खुद का बिज़नेस शुरू कर सकता है।  मै हमेशा यह ही सुझाव देता हूँ कि हर रोज दिन में 1 से 2 घंटे उसको कंटेंट मार्केटिंग करनी चाहिए। वो ब्लॉग लिखे, वीडियो बनाये, बोले, कुछ भी करे फिर उसको सोशल नेटवर्क्स पर शेयर करे।  इस तरह अगर यह काम वह अगर वो सब इनफार्मेशन लोगो के साथ शेयर करेगा जो उसको पता है या जिसमे उसकी एक्सपरटाइज है तो कुछ सालो में वह अपनी जॉब छोड़ने में कामयाब हो सकता है।  एक चीज़ जो यहाँ दिन देने की है वो यह कि एक - दो महीने नहीं, छह महीने नहीं , एक-दो साल नहीं बल्कि कुछ सालो में। वह तीन भी हो सकते है , चार भी या उससे ज्यादा या कम , यह निर्भर करता है आप किस तरह से अपना सन्देश लोगो तक पहुंचा पाते हो।  पर उनका जवाब होता है कि उनके पास तो समय ही नहीं है।  जॉब से थक हार कर आते है फिर फॅमिली को भी समय देना पड़ता है।  जरूर देना पड़ता है। न मै जॉब से समय मांगता हूँ न परिवार के साथ बिताया हुआ समय मांगता हूँ। मै उस समय की बात करता हूँ जब आप सोशल नेटवर्क्स पर सर्फिंग करते हुए ख़राब करते ...

कंटेंट आपके बिज़नेस के लिए क्यों जरूरी है ?

कंटेंट आपके बिज़नेस के लिए क्यों जरूरी है ? क्यूंकि यह सबसे सस्ता मार्केटिंग का रास्ता है।  नहीं समझे।  मै समझाता हूँ।  मार्केटिंग का मतलब क्या होता है ? मार्केटिंग का मतलब होता है कि आप अपने बिज़नेस को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक ले कर जाओ। उनके मन और दिमाग में अपने ब्रांड के प्रति जगह बनाओ।  यह आप कैसे कर सकते हो ? आप विज्ञापन करते हो , फ्री या डेमो कैंप लगाते हो, सेमिनार करते हो और भी बहुत कुछ करते हो।  इन सबके लिए हमे पैसे की जरूरत पड़ती है। एक बड़ी कंपनी के लिए संशाधनो की कमी नहीं होती। पर छोटी और नयी कंपनियों के लिए क्या ? उनके पास तो प्रोडक्ट को बनवाने तक के पैसे नहीं होते तो इतने ज्यादा खर्चे वाले काम वो कैसे करेंगे।  तो उनके पास एक टूल बचता है और वो है इंटरनेट ! वो सोशल मीडिया पर जाते है और हर जगह एक ही चीज़ टाइप करते है - हमारी कंपनी यह बनाती है , हम सबसे अच्छे है , हम यह करते है वह करते है। हमसे जुड़ने के लिए इस नंबर पर कांटेक्ट करिये।  हो सकता है तकनीक अच्छा काम कर रही हो पर यह कभी आपको लॉयल कस्टमर नहीं दे सकती।  इसकी बजाय अगर आप अच्छी नॉलेज दे...

बेस्ट एवर बिज़नेस मार्केटिंग आईडिया

 फेसबुक ने अपनी मार्केटिंग के लिए इ-मेल का उपयोग किया था। जो भी फेसबुक पर अकाउंट बनाता था फेसबुक उसकी इ-मेल लिस्ट का उपयोग करके व्यक्तियों को फेसबुक ज्वाइन करने को आमंत्रित करता था। उसके लिए यह मार्केटिंग तकनीक बड़ी ही उपयोगी रही।  अमेज़न कई साल तक गूगल ad का सबसे उपभोक्ता रहा। वह किसी भी अन्य कंपनी की बजाय गूगल ad पर सबसे ज्यादा खर्च करता था और उसका ज्यादातर बिज़नेस गूगल ad से ही आता था।  LinkedIn ने भी मेल invitation के द्वारा ही ग्रो किया।  तो आपके लिए कौन सी मार्केटिंग स्ट्रेटेजी रहेगी : इ-मेल  सोशल मीडिया  गूगल  यूट्यूब  लिंकेडीन  इंस्टाग्राम  और कोई और नेटवर्क  मेरे हिसाब से आज के समय में किसी एक का उपयोग करना सही नहीं है। आपको सबका उपयोग करना चाहिए। क्या पता आपका कस्टमर किस जगह आपका इंतजार कर रहा हो।  सबका उपयोग करना ही आज का सबसे बड़ा मार्केटिंग आईडिया है।  ये बिलकुल आसान सा आईडिया है पर अगर आपको लगता है कि आज के समय में इंटरनेट सबसे शक्तिशाली है तो उससे जुड़े मार्केटिंग टूल्स भी सबसे शक्तिशाली है।    ...

मैंने सोशल मीडिया से बिज़नेस कैसे बनाया ?

 मै उन व्यक्तियों में से हूँ जिसने सोशल मीडिया और डिजिटल मार्केटिंग का उपयोग करके बिज़नेस बनाया , न की बिज़नेस बनाकर सोशल मीडिया का उपयोग किया।  अपने बिज़नेस में सोशल मीडिया का उपयोग करने के दो तरीके होता है।  या तो आप सोशल मीडिया का उपयोग करके बिज़नेस स्थापित कर लो।  या आप बिज़नेस स्थापित करके सोशल मीडिया का उपयोग करके अपने बिज़नेस को बढ़ा लो। दोनों ही तरीके बहुत ही असरदायक है। क्यूंकि मैंने दोनों का ही उपयोग किया है। पहले सोशल मीडिया और इंटरनेट का उपयोग करके बिज़नेस बनाया और फिर बिज़नेस को सोशल मीडिया और डिजिटल मार्केटिंग के द्वारा बढ़ाया।  मैंने ऑफलाइन बिज़नेस बनाया पर ऑनलाइन की मद्द्त से। आप कौन सा बिज़नेस बनाना चाहते है यह आप पर निर्भर करता है। और एक लक्ष्य लेकर आगे बढ़ सकते है।  मैंने ऑनलाइन का उपयोग क्यों किया ? इसका साधरण सा उत्तर है और वह है कि मेरे पास पैसा नहीं था।  अगर आपके पास भी बिज़नेस शुरू करने के लिए पूंजी नहीं है तो आप को भी डिजिटल मार्केटिंग के बारे में पढ़ना चाहिए और सोशल मीडिया का उपयोग बिज़नेस के लिए करने के बारे में सीखना चाहिए न कि केवल ब्राउज़ि...

मैंने अपना बिज़नेस मॉडल कैसे बनाया?

बहुत दर्शक और पाठक मुझसे पूछते है कि अपने अपना बिज़नेस मॉडल कैसे बनाया।  मै जिस बिज़नेस मॉडल पर काम करता हूँ वो कोई यूनिक या नया नहीं है। मेरे अनुमान के हिसाब से इंडिया में फार्मास्यूटिकल कंपनियां उसको 1990 से कर रही है। हो सकता है पहले से या बाद में शुरू किया हो पर मेरे अनुमान के हिसाब से यह तब से ही हो रहा है।  अपना बिज़नेस शुरू करने से पहले मुझे इस मॉडल में करीबन 7 से 8 साल का अनुभव रहा है। मै जिस फार्मा कंपनी के लिए काम किया करता था वो इसी मॉडल पर काम करती थी। इस मॉडल को हम फार्मा फ्रैंचाइज़ी और pcd मॉडल कहते है।  फार्मा फ्रैंचाइज़ी किस तरह काम करती है उसके बारे में मै आर्टिकल लिख चूका हूँ उसका लिंक :  https://blog.pharmafranchisehelp.org/2020/08/pharma-franchise-model-benefits-profitability-ratio-profit-margin.html इस मॉडल की शुरुआत होने का कारण था कि छोटी कंपनियां बड़ी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकती थी क्यूंकि उनके पास सेल्स टीम रखने का पैसा नहीं होता था। एक सेल्स टीम को मैनेज करने के लिए बहुत पूंजी चाहिए और फिर भी कोई गारंटी नहीं होती की आप सेल कर पाओ।  ...

क्या बिना आग्रह बेचा जा सकता है ?

बिना अपनी वस्तु या सेवा  खरीदने का आग्रह किये बिना किसी को अपनी वस्तु या सेवा बेचना मुझे  लगता है कि सुचना युग (informational era) की सबसे बड़ी देन में से एक है।   हो सकता है कि लोग पहले भी ऐसा करते हो पर अब यह बड़ा ही सरल हो गया है। औद्योगिक युग में चीज़ो को बेचने के लिए आग्रह करना या विज्ञापन करना एक बहुत ही बढ़िया विकल्प था पर सेल्स के दबाव ने इसे बहुत ही ज्यादा बढ़ा दिया जिससे ग्राहक इससे कटने लगे।  आज के दौर में भी यह एक बहुत अच्छा साधन है अपनी वस्तु या सेवा बेचने का। पर इस कार्य में बहुत समय और पैसो की जरूरत होती है। और हम सबको पता है कि हममे से ज्यादातर लोगो के पास बिज़नेस शुरू करने के लिए ही पूंजी नहीं है , विज्ञापन के लिए कैसे लगाएंगे।  सुचना युग ने यह आसान कर दिया है।  आपको जो कोई भी सुचना चाहिए , वह आपको आसानी से मिल सकती है। और अगर आगे बढ़ कर जो सुचना आपके पास है उसको आप लोगो तक पहुंचाते हो तो यह एक अच्छा बिज़नेस आईडिया भी  है।  अब आपको कुछ भी बेचना हो तो आपको किसी से आग्रह करने की जरूरत नहीं पड़ती। आप उनकी मद्द्त करते हो या उनको वो सुचना ...

बिज़नेस शुरू करने का सबसे आसान तरीका

 आज  के समय में बिज़नेस शुरू करना मुझे लगता है काफी आसान है पर फिर भी ज्यादातर लोग इसे  क्यों नहीं कर पाते ? मेरे हिसाब से बिज़नेस न शुरू कर पाना किसी भी काबलियत या उसके अनुभव से ज्यादा आज के समय में इस बात पर निर्भर करता है कि आप सामने वाले व्यक्ति का लाभ चाहते हो या नहीं।  आज बिज़नेस केवल अपना लाभ कमाने का साधन नहीं रह गया है। आप सामने वाले व्यक्ति को क्या लाभ दे सकते हो , यह अब इस बात पर रह गया है।  ज्यादातर लोग दुसरो को कोई लाभ देना ही चाहते। वो चाहते है कि सामने वाला व्यक्ति उनके हिसाब से काम करे और उसे लाभ भी बहुत ही कम मिले। लाभ का प्रतिशत भी वो खुद ही निकलना चाहते है और चाहते है कि सब कुछ उनको ही मिल जाये।  कभी कभी यह प्रत्यक्ष रूप से होता है और कभी कभी यह अप्रत्यक्ष रूप से करने की कोशिश की जाती है  और ज्यादा स्मार्ट बनने की कोशिश में कुछ भी हासिल नहीं होता।  इसकी तुलना में अगर आज के दौर में आप बिज़नेस शुरू करना चाहते है और आप पहले लोगो को लाभ पहुंचाते हो तथा उसके बाद आप मंथन करते हो कि अब इसे लाभ में कैसे बदला जाये तो आप बड़ी आसानी से अपना बिज़...

क्या चीज़ो को सीखना आसान है ?

 कभी कभी हमे लगता है कि चीज़े बहुत मुश्किल होगी पर जब हम उन्हें सिखने जाते है तो हमे लगता है कि यह तो बहुत आसान था।  अभी हल का उदाहरण बताता हूँ।  मुझे लगता था की यूट्यूब पर टाइम स्टम्प लगाना बड़ा ही मुश्किल काम होगा पर जैसे ही मैंने गूगल पर लिखा कि मै कैसे अपने वीडियो पर टाइम स्टम्प लगा सकता हूँ तो एक 2 मिनट के आस पास का वीडियो आया और उसने मुझे बिलकुल आसानी से सब कुछ समझा दिया और मुझे मुश्किल से 15 मिनट लगे यह सिखने में और मैंने इसे अपने वीडियो पर उपयोग किया।  सबकुछ बड़ा आसान निकला। अगर चीज़े इतनी आसान भी हो सकती है तो फिर भी हम चीज़ो को क्यों नहीं सीखते। इसका सीधा सा जवाब है - क्युकी 99% बार हम कोशिश ही नहीं करते और बिना कोशिश किये बिना ही त्याग देते है। और हम आसान चीज़ो को भी नहीं सिख पाते।  क्यों त्यागते है इसका उत्तर हमारे पास भी नहीं होता। बस हमारे पास बहाने रह जाते है।