व्यवसाय अनिश्चिताओ का खेल है

 जिंदगी अनिश्चिताओ का नाम है। हम योजना बनाते है। अपने आंतरिक जगत में एक कल्पना गढ़ लेते है और बाद में पता चलता है कि जो हमने सोचा था वो तो हुआ ही नहीं। यह तो बिलकुल विपरीत ही हुआ। 

जिंदगी की तरह व्यवसाय में भी ऐसा ही होता है। हम सोचते कुछ और है और हो कुछ ओर ही जाता है। अपनी हर योजना, अपना हर निर्णय हम अपनी वर्तमान स्थिति को देख कर लेते है पर भविष्य की गोद में क्या छिपा है किसी को नहीं पता होता। 

मुझे नहीं पता की यह सबके साथ व्यवसाय में सबके साथ होता है या केवल मेरे ही साथ। पर सैद्धांतिक तौर पर मै जो योजना बनाता हूँ होता उसके विपरीत है। उदाहरण के तौर पर अगर मैंने किसी को इस महीने 5 लाख का भुगतान करने की योजना बनाई तो मै कोशिश करने के बावजूद भी उस लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर पाउँगा। कुछ ऐसा हो जायेगा जो मैंने सोचा भी नहीं था। 

यह तो एक साधारण सा उदाहरण था। जब सब कुछ सही चल रहा होता है तो हम बहुत सारे ऐसे फैसले ले लेते है जो हमे सम्भव लगते है अपनी वर्तमान स्थिति के हिसाब से। और हम पूरी तरह आश्वस्त होते है कि हम यह काम किसी भी ख़राब से ख़राब स्थिति में भी कर लेंगे पर ऐसा नहीं होता। कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है कि हम सोच मै पड़ जाते है कि क्या ऐसा भी हो सकता है। 

मैंने पहले ही बात की थी कि सब अनिश्चिताओ का खेल है। तो फिर सफल लोग इससे पार कैसे पाते है। 

अनिश्चिताओ से कोई भी पार नहीं पा सकता उनको केवल समायोजित यानि उनके साथ रहना सीखना पड़ता है। यह कुछ ऐसा ही है जैसे कि आप मौसम पर नियंत्रण नहीं कर सकते। आपको सर्दी, गर्मी,बारिश आदि सब मोसमो में रहना सीखना पड़ेगा। आप उनसे बचने के लिए उस मौसम के हिसाब से अपनी जीवन शैली में बदलाव कर सकते है उनसे पार नहीं पा सकते। उनको बदल नहीं सकते, उनसे बच नहीं सकते , केवल अपनी जीवन शैली में बदलाव करके जैसे वस्त्र, वातानुकूलित का उपयोग करना, आग जलाना , छाते का उपयोग करना इत्यादि, हर मौसम के हिसाब से बदलाव करके उसके साथ रहना सिख सकते हो। उसी तरह आप अनिश्चिताओ को नियंत्रित नहीं कर सकते। अपने आप में बदलाव करके, उनको एक विकल्प की तरह लेकर, अपने पास माजूद साधनो का उपयोग करके उनसे होने वाली हानि को केवल कुछ कम कर सकते हो। 

सफल लोग भी उनके साथ जीना सिख लेते है और एक समय ऐसा आता है कि अनिश्चिताओ का उनके फैसलों पर कोई फर्क नहीं पड़ता। और वो बिलकुल सही फैसले लेना सीख जाते है। 


Comments

Popular posts from this blog

स्मार्ट वर्क क्या होता है ?

बिज़नेस में आपका पैसा केवल वही है जो प्रोडक्ट/सर्विस पर आपका प्रॉफिट ऑफ़ मार्जिन है।

अपने आरामदायक दायरे से बाहर निकले