क्या केवल स्मार्ट वर्क से कामयाब हुआ जा सकता है ?

अक्सर लोग हार्ड वर्क और स्मार्ट वर्क की गलत परिभाषा निकाल लेते है। 

उनको लगता है कि अगर वह स्मार्ट वर्क करेंगे तो उनको मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह बिना किसी मेहनत के ही अपनी नौकरी, व्यवसाय या निवेश सफल हो सकते है। 

पर असल में ऐसा नहीं होता है। 

जब भी स्मार्ट वर्क की बात आती है तो लोग समझ ही नहीं पाते कि यह कैसे काम करता है। 

मै अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स को ऑनलाइन ढूंढ़ता हूँ। मै कभी भी अपने ऑफिस से यानि अपने शहर से बाहर अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स बनाने नहीं गया और अब भी नहीं जाता हूँ। मैंने अपने लिए ऑनलाइन तरीको का उपयोग करना शुरू किया और मै अब भी बिना कहीं जाये डिस्ट्रीब्यूटर्स बना लेता हूँ। 

लोग इसको स्मार्ट वर्क कहते है। 

पर क्या यह केवल स्मार्ट वर्क है ?

हम इसको कुछ हद तक स्मार्ट वर्क कह सकते है पर यह इतना आसान नहीं था। 

यह सेट-उप करने के लिए मुझे कहीं साल का समय लगा। मैं जब जॉब के बाद खुद के बिज़नेस में आया तो मैंने दिन में 14-14 घंटे काम किया। सुबह 7 बजे में ऑफिस आ जाया करता था। मेरे पास काम नहीं था, डिस्ट्रीब्यूटर्स नहीं थे। पर मै काम करता था क्या किसी को नहीं पता था। जो जानते थे वो पूछते थे कि तो करता क्या है। काम तो तेरे पास है नहीं फिर इतना व्यस्त रहता कहाँ है ?

मेरा बेटा 2 साल का था , वह मेरी शक्ल भूलने लगा था। मेरे साथ वह कभी कभी अजनबियों की तरह व्यवहार करता था।  

मुझे नहीं पता वह हार्ड वर्क था या स्मार्ट वर्क। यह आप पर है कि आप इससे क्या मतलब निकालते है। 

लोगो को लगता है कि केवल स्मार्ट वर्क ही सफलता का रास्ता है। 

मैंने जिंदगी को किसी ओर नजरिये से देखा है। 

आप इसे स्मार्ट वर्क कह सकते है कि आप लैपटॉप के सामने बैठ कर सेल्स वाला बिज़नेस का हिस्सा पूरा कर रहे हो और आपको बिना ज्यादा प्रयास के नए डिस्ट्रीब्यूटर्स मिल रहे है। 

पर अगर आप इसे मेरे नजरिये से देखेंगे तो पाएंगे यह उस हार्ड वर्क के साथ किया स्मार्ट वर्क था जिसमे मै कभी सफल नहीं होता अगर मैंने हार्ड वर्क नहीं किया होता। 

यह कुछ ऐसे है कि आपको किसी जगह जाना है और आपको रास्तो का पता नहीं है। तो आप पूछ कर या मैप के द्वारा बताये रास्ते से वहां जाओगे। पर आपके पास जाने का कोई साधन नहीं है। 

अब आपके पास दो रास्ते है - या तो आप वहां जाने का निर्णय बदल लो या आप अपना सफर पैदल ही शुरू कर दो। 

पैदल चलना हार्ड वर्क होता है। अब अपने चलने का फैसला किया बिना यह सोचे कि आपको वहां पहुँचने में कितना समय लगेगा, आप पहुँच भी पाओगे या नहीं। सबसे मजेदार बात आपको पता भी नहीं है कि वहां पर आपको वह मिलेगा या नहीं जिसके लिए आप जा रहे हो। 

आप चल देते हो। आप कुछ दूर जाकर किसी से रास्ता पूछते हो और पूछते हो कि क्या कोई ऑटो, रिक्सा, या कुछ ओर वहां पहुंचने के लिए मिल सकता है। पर किराये के आपके पास पैसे नहीं है। 

आप सोचते हो कि कुछ न सही पर मै पैदल चलने को तैयार हूँ। आप चल देते हो। फिर आपको अहसास होता है कि इस तरह तो कुछ बदल नहीं सकता। 

आप देखते हो कि इस रास्ते पर बहुत सारे साधन है जो आपको मुक्त में ले जा सकते है। बहुत लोग ऐसा कर रहे है और आप भी ऐसा कर सकते हो। 

पर उनसे मुक्त में जाने के लिए आपको बहुत मेहनत की जरूरत है और सफलता के मौके कम। फिर आप और गहराई से सोचते हो पाते हो कि अगर आप इन साधनो का उपयोग करने वाले लोगो की मद्द्त करो तो हो सकता है कि कोई मौका मिल जाये इनसे जाने का। 

पर इसके लिए आपको यहाँ पर रुक कर काम करना होगा। आप निश्चित नहीं हो कि यह कामयाब होगा भी या नहीं। अगर कामयाब नहीं हुआ तो आपका समय ख़राब पर ओर कोई चारा नहीं है। पैदल आप कभी अपनी मंजिल पर नहीं पहुँच पाओगे। 

आप कोशिश करते हो। असफल होते हो। फिर कोशिश करते हो। कोई आपकी तरफ ध्यान नहीं देता पर अचानक आपको लगता है कि किसी ने आपकी तरफ ध्यान दिया और आपको साधन में चढ़ने का मौका मिला। 

पर यह केवल चढ़ने का मौका मात्र था उसके बाद आपको और मेहनत करनी थी। आप सबकी मद्द्त करते गए और आपकी साधन में बने रहने की लाइफ लाइन बढ़ती रही। 

आप मंजिल पर पहुंच जाते हो। आपको पता लगता है कि यहाँ वह नहीं है जो आप ढूंढ रहे हो। यह तो शुरुआत है, प्रथम सीढ़ी है। अभी तो आपको बहुत रास्ता तह करना है। पर अब आपको पता लग जाता है कि आप इस रास्ते से आगे बढ़ सकते हो। अब वही कर रहे हो जो अपने शुरुआत में किया था और आप एक एक कदम आगे बढ़ते जा रहे हो। 

अब आप इसे कुछ भी कह सकते हो। 

पर मेरा अनुरोध है कि स्मार्ट वर्क की सही परिभाषा को जानना जरूरी है और केवल यह सोचना की स्मार्ट वर्क से सफल हुआ जा सकता है , आपको मुसीबत में डाल सकता है। 

मेरे हिसाब से स्मार्ट वर्क है - अपने हार्ड वर्क को सही दिशा में लगाना और किसी काम को पूरा करने का सबसे सरल तरीका ढूंढ़ना। 

Comments

Popular posts from this blog

अपने आरामदायक दायरे से बाहर निकले

स्मार्ट वर्क क्या होता है ?

सबसे ज्यादा जरूरी क्या है - सेल्स या मार्केटिंग ?