विश्वास बिज़नेस में सबसे महत्व पूर्ण है !
मै अपने कई वीडियो में विश्वास (trust) के बारे में बात कर चूका हूँ कि वो बिज़नेस में हमारे लिए क्यों जरूरी है।
इसी से जुड़ा एक हाल का ही वाक्य सुनाता हूँ। मेरी एक पार्टी को एक प्रोडक्ट बनवाना था। उसका आर्डर बहुत बड़ा था। कई मनुफक्चरर्स से उसकी बात चल रही थी।
बड़े आर्डर में बहुत कम रेट का अंतर् भी बहुत बड़ा सिद्ध होता है। अगर किसी मैन्युफैक्चरर में 16/- रेट दिया तो अगर दूसरा मैन्युफैक्चरर 15.75/- रेट देता है तो बहुत बड़ा फर्क महसूस होता है। 5 पैसे, 10 पैसे तक का अंतर् भी बहुत फर्क डालता है आर्डर के मिलने या न मिलने में।
पर यहाँ पर मुख्य समस्या केवल पैसो की नहीं थी। पार्टी की मैन्युफैक्चरर को एडवांस पेमेंट देकर जोखिम भी नहीं उठाना चाहती थी। वो केवल उसी मैन्युफैक्चरर को एडवांस पेमेंट दे सकती थी जिसपर उसको विश्वास था कि उसकी पेमेंट सुरक्षित रहेगी।
यहाँ पर विश्वास लाभ से ज्यादा महत्व रखता है। कोई भी व्यक्ति किसी ऐसे व्यक्ति को कम रेट के हिसाब से भी पेमेंट नहीं देना चाहेगा जिस पर वह विश्वास नहीं करता बल्कि जिस पर विश्वास करता है उसको अधिक रेट होने के बावजूद भी वह पेमेंट देना पसंद करेगा।
इसीलिए बिज़नेस में मैंने विश्वास की ताकत को बड़ी गहराई से देखा है।
अगर आपको बिज़नेस में कामयाब होना है तो एक विश्वास पात्र बनिए। अगर लोग आप पर विश्वास करते है तो वो आपके प्रोडक्ट महंगे होने के बावजूद आपसे खरीदना पसंद करेंगे।
प्रोडक्ट तो सबके पास होंगे पर विश्वास सबके पास नहीं होता। क्यूंकि इसको बनाना और फिर कायम रखना दुनिया के सबसे मुश्किल कामो में से एक है।
बिज़नेस में अपने बहुत गुर सीखेंगे होंगे पर अगर आप विश्वास वाला गुण सीख जाओ तो आपकी 99% स्पर्द्धा खत्म हो जाएगी।
Comments
Post a Comment