क्यों बहुत अच्छे बिज़नेस आईडिया जन्म लेने से पहले ही मर जाते है ?
हर किसी बिज़नेस शुरू करने के कुछ अच्छे आईडिया होते है पर फिर भी वो उनको नहीं करते।
क्यों ?
इस बात का जवाब शायद किसी के पास नहीं होगा। उसके पास भी नहीं जिसके दिमाग में यह आईडिया आया है।
मुझे लगता है कि जब भी हमारे दिमाग में कोई आईडिया आता है तो उसको न करने के कुछ कारण होते है।
1. क्या पता मेरा आईडिया सफल भी होगा या नहीं ? अगर सफल नहीं हुआ तो मेरा समय बर्बाद हो जायेगा। पर सच्चाई यह है कि अगर वह सफल भी नहीं हुआ तो भी वह आपको कुछ सीखा कर ही जायेगा और भविष्य में रास्ते खोल देगा। एक सफल व्यवसायी एक सफल बिज़नेस शुरू करने से पहले कई बार बिज़नेस में असफल होता है।
2. बाद में कर लेंगे अभी तो हमारी उम्र ही क्या है। और वो उम्र कभी नहीं आती जब हम शुरू करते है। तो जितना जल्दी हो सके शुरू करिये। जितनी जल्दी शुरू करेंगे उतने ही ज्यादा मौके होंगे आपके पास सफल होने के।
कम उम्र में शुरुआत करने का सबसे अच्छा लाभ यह होता है कि आपके पास ज्यादा जिम्मेवारियाँ नहीं होती और असफल होने के बाद आप आसानी से दूसरी शुरुआत कर सकते है।
3. उन्हें लगता है कि यह तो छोटा बिज़नेस आईडिया है या उनके पास केवल एक छोटा बिज़नेस शुरू करने का ही पैसा है। थोड़े समय बाद मै और पैसे इकठा कर लूंगा तो मेरे पास एक बड़ा बिज़नेस शुरू करने के पैसे आ जायेंगे और मै तब उसे शुरू करूंगा। पर ऐसा कभी नहीं होता। छोटे से शुरुआत करिये।
आज माजूद हर बड़ा बिज़नेस कभी छोटा था। छोटे छोटे कदम ही व्यक्ति को मंजिल पर ले जाते है।
4. लोग क्या कहेंगे ?
लोग कुछ नहीं कहेंगे। लोग दोनों ही परिस्थितियों में कुछ न कुछ कहेंगे। वो सफल लोगो को भी बोलते है और असफल लोगो को भी। यह जिंदगी आपकी है और इसे अपने हिसाब से जीना चाहिए , न किसी यह सोच कर की अगर आप ने यह किया तो दूसरे क्या सोच्नेगे आपके बारे में।
इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की दूसरे आपके बारे में क्या सोच रहे है। फर्क इस बात से पड़ता है कि आप अपने बारे में क्या सोचते है।
और भी बहुत सारे कारण हो सकते है।
आपको केवल यह पहचानना है कि कौन सा कारण आपको आपके आईडिया पर काम करने से रोक रहा है।
उप्पर लिखा हुआ या कोई और जो यहां नहीं है।
Comments
Post a Comment