आपकी जिंदगी में बहुत मौके ऐसे आते है जब आपको लगता है कि परिणाम भी मायने रखते है।
आपकी जिंदगी में बहुत मौके ऐसे आते है जब आपको लगता है कि परिणाम भी मायने रखते है।
अक्सर हम सुनते आये है कि सफर का मजा लीजिये। फल की चिंता मत करिये, केवल कर्म करिये। पर आपकी जिंदगी में बहुत बार ऐसा होता है जब आपको महसूस होता है कि अगर मुझे परिणाम ही नहीं मिल रहे तो क्या फायदा इन सब चीज़ो का।
पर फिर भी आपके हाथ में कुछ नहीं होता सवाये या इंतज़ार करने के कि आपको परिणाम मिलना शुरू हो।
यह हर इंटरप्रेन्योर के धैर्य की परीक्षा होती है। यह खेल एक तरह से साँस रोकने का होता है। जितनी देर तक कोई साँस रोक सकता है उसकी सफलता की गुंजहिस उतनी ही ज्यादा होती है।
मै भूल चूका हूँ कि कब मैंने आखिरी बारी वो परिणाम प्राप्त किये थे जिनको मै चाहता था।
जो यह कहता है कि परिणाम मायने नहीं रखते वो गलत कहता है। परिणाम भी उतने ही मायने रखते है जितना की प्रयास। कभी परिणाम हमे अधिक प्रयास करने से रोकता है तो कभी अधिक प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है।
Comments
Post a Comment