सफलता का नियम - उसके पास विकल्प कितने है।
किसी व्यक्ति की सफलता दूसरे कारणों के साथ साथ इस बात पर भी निर्भर करती है कि उसके पास विकल्प कितने है।
मैंने बहुत बार अनुभव किया है कि सफलता की कारणों पर निर्भर होती है या किसी व्यक्ति की सफलता के पीछे क्या कारण होते है।
मैंने पाया कि सफलता का एक महत्वपूर्ण कारण यह भी होता है कि आपके पास विकल्प कितने है।
बहुत से मोटिवेटर शायद इस बात पर जोर नहीं देते या इसको महत्व नहीं देते पर मुझे लगता है कि बहुत से व्यक्तियों की सफलता का एक महत्वपूर्ण कारण यह था कि उनके पास विकल्प कितने है।
मनुष्य की मानसिक स्थिति इस तरह की होती है कि हमे जो सबसे सरल रस्ता मिलता है हम उसकी तरफ निकल लेते है। हममे से ज्यादातर लोग ऐसा ही करेंगे।
शायद मै भी 99% परिस्थितियों में ऐसा ही करूंगा। सबसे सरल तरीका ढूंढ़ने की कोशिश करूंगा।
पर सफलता के मामले में सरल रास्ता हमेशा सही नहीं होता। इसी लिए बहुत से सफल लोगो के पास केवल एक ही विकल्प था।
उनके पास किसी रास्ते को चुनने का विकल्प नहीं था। उनके पास केवल एक विकल्प था और केवल उसपर ही चलने की मज़बूरी।
उनके पास अगर कोई विकल्प होता तो शायद वो सबसे सरल विकल्प को चुनते और कभी भी उस सफलता को नहीं पा पाते जो आज उनके पास है।
जब आपके सारे विकल्प बंद हो जाते है और आप मजबूर हो जाते है तो आपका पूरा ध्यान केवल एक ही तरफ लग जाता है। आपका 100% समय और ऊर्जा केवल उसी काम पर लगती है।
जब हमारे पास विकल्प नहीं होते तो हमारे रास्ते में कितनी भी दिक्क़ते आ जाये , हम कितनी भी खराब से ख़राब परिस्थिति में पहुँच जाये आप उसी काम में लगे रहने के लिए मजबूर होते है।
और जब आप एक काम को ही करते रहते हो तो आपको उसमे सफलता मिलने निश्चित हो जाता है।
Comments
Post a Comment